Narendra Modi Gas Bottling Plant Gas Pipeline In Bihar Pm Modi Gas Pipeline In Banka Nitish Kum 1600000020

पीएम मोदी ने बांका को दिया गैस बॉटिलिंग प्लांट का तोहफा, कहा- विश्व में सबसे बड़ी होगी भारत की गैस पाइपलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांका के बाराहाट में 131.75 करोड़ की लागत से स्थापित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का रविवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। 29.74 एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र का उद्घाटन करते हुए पीएम ने इसे बिहार के विकास में मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि बांका एलपीजी प्लांट से बिहार के करीब 20 लाख लोगों को स्वच्छ एलपीजी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 11 लाख 10 हजार 183 ग्राहकों को सेवा दी जाएगी। पीएम ने कहा कि ओडिशा के पारादीप से गैस की सप्लाई बंगाल के दुर्गापुर और झारखंड से होते हुए बिहार के बांका तक की जा रही है। इस पाइपलाइन का विस्तार पटना, मुजफ्फरपुर, हल्दिया आदि जिलों को जोडते हुए देश के सात राज्यों तक किया जाएगा। इस पाइपलाइन से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, यूपी, एमपी और गुजरात को जोड़ा जाएगा। यह विश्व की सबसे बड़ी गैस पाइपलाइन होगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत और बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

अंगिका में शुरू किया संबोधन
प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत अंगिका में करते हुए अंग क्षेत्र और बिहार की गौरव गाथा को दुहराया। उन्होंने कहा कि अंग क्षेत्र दानवीरों की धरती रही है। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों के वाबजूद लोगों को मुफ्त गैस और राशन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट टला नहीं है। जब तक दवाई नहीं आती है, कोई ढिलाई नहीं होगी।

बांका के साथ होगा बिहार का विकास : राजस्व मंत्री
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने कहा कि इस प्लांट के चालू होने से बांका के साथ-साथ बिहार का विकास होगा। यहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह संयंत्र बांका के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

लोगों को मिलेगी गैस किल्लत से मुक्ति : प्रभारी मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि यह योजना सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसके चालू होने से बांका ही नहीं बिहार व झारखंड के कई जिलों में रसोई गैस की किल्लत से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via