रामगढ़, पटेल चौक और नया मोड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हुआ स्वागत

रामगढ़, पटेल चौक और नया मोड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (DEEPAK PRAKASH) का रामगढ़ के पटेल चौक पर और नया मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को अंगवस्त्र और फूल माले के साथ स्वागत किया। दीपक प्रकाश कार्यकर्ता सम्मेलन व विधानसभा स्तरीय बैठक में भाग लेने हेतु हजारीबाग के प्रवास पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता से पोना के हालात पर जानकारी ली तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि ठगबंधन सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करना है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष करना है। प्रदेश की जनता की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि हेमन्त की निकम्मी सरकार में अपराध में प्रदेश रिकार्ड बना रहा है, प्रत्येक दिन 5 लोगों की हत्या, दुष्कर्म हो रही है। ऐसी सरकार के खिलाफ संघर्ष करना है, रोजगार के नाम पर झूठे वादे करने वाली, किसानों को ठगने वाली, युवाओं को ठगने वाली सरकार के खिलाफ संघर्ष करना है।
इन्हे भी पढ़े :- कोविड दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले दुकानों प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त छवि रंजन
उन्होंने कहा कि मैं यह समझता हूं अटल जी ने जिस सपने के साथ झारखंड को अलग राज्य बनाया था आज वह सपना इस सरकार ने तोड़ दिया, इसके खिलाफ संघर्ष करना है। केंद्र की योजनाओं को लटका कर रखने वाली सरकार के खिलाफ संघर्ष करना है। बजट के पैसे खर्च नहीं कर पा रही हेमन्त सरकार के खिलाफ संघर्ष करना है। इस प्रवास के दौरान प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी भी मौजूद थें। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंण्जय कुमार उर्फ कुंटु बाबु डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह,राजू चतुर्वेदी,विजय जायसवाल,बसुध तिवारी, राजीव रंजन प्रसाद, ऋषिकेश सिंह, राजेश ठाकुर, रोबिन गुप्ता,गुलचन राम, मणिशंकर ठाकुर,रवि कुमार गुप्ता अभिषेक कुमार…. सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मिले।
इन्हे भी पढ़े :- पहले दोस्तों के साथ गैंगरेप किया फिर केश से बचने के लिए गला दबाकर मार डाला, दुमका पुलिस का केश सुलझा लिए जाने दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via