Img 20201117 Wa0090

नेवी में कार्यरत जवान और उनकी मां की सड़क दुर्घटना में मौत.

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव का रहने वाले नेवी में कार्यरत जवान ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी माता सोना देवी का दर्दनाक मौत एक दुर्घटना में हो गई थी। घटना के पांच दिनों के बाद आज शव घर पहुँचा। जहां
आज गढ़वा में सूबे के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मृतक जवान एवं उनकी माता जी को पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को दीपावली की छुट्टी मनाने घर आ रहे नेवी का जवान ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी मां सोना देवी गुजरात के पोरबंदर से गांव आ रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के सुमेरपुर में निजी वाहन स्कॉर्पियो की टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिस पर सवार ब्रजेश एवं उनकी मां सोना देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य साथी घायल हुए थे, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही धुरकी व सगमा प्रखंड में गम का माहौल है।

मृतक जवान के परिजन ने बताया कि छुट्टी लेकर घर आ रहे थें की यह घटना घट गई। उधर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहाकि यह बहुत दुख की खबर है कि हमारे जिले का एक होनहार लड़का असामयिक चला गया। दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार वालो के साथ है जो भी सरकार से बनेगा वह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via