20210304 211117

बेटा के बलिदान पर गर्व है : इजराइल.

सिमडेगा/कोलेबिरा : चाईबासा में उग्रवादियों के द्वारा किए गए लैंडमाइन विस्फोट में शहीद हुआ कोलेबिरा का लाल किरण सुरीन। कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत नवटोली पंचायत के गोबरधसा निवासी इसराइल सुरीन का 31 वर्षीय पुत्र किरण सुरीन गुरुवार सुबह चाईबासा जिले के टॉपलो थाना क्षेत्र में जिला पुलिस एवं झारखंड जगुआर के जवानों के द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी, इसी दौरान उग्रवादियों ने लैंडमाइन विस्फोट कर दिया फल स्वरूप लैंडमाइंस के चपेट में आने से गोवरधासा निवासी जगुआर जवान किरण सुरीन शहीद हो गए।

कोलेबिरा थाने के थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने घटना की जानकारी किरण के परिवारवालो को दिया। गुरुवार को जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया माता पिता भाई बहन सभी का रो रो कर बुरा हाल है। किरण के शहीद होने की सूचना मिलने पर किरण के गांव के अलावे कोलेबिरा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। किरण के पिता इसराइल सुरीन ने कहा कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है यह गर्व की बात है किंतु क्या करूं बेटा अब नहीं रहा बेटे के नहीं रहने का दुख जीवन भर सताएगा। उन्होंने आगे बतलाया की किरण से उनके द्वारा 3 मार्च को शाम में मोबाइल के माध्यम से बात हुई थी उसने अपने पिता को बताया कि वह अच्छा है और चाईबासा जा रहे हैं वही दूसरे दिन उसकी शहीद होने की सूचना मिलने पर माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

उन्होंने आगे बताया कि किरण का जन्म 1990 में हुआ था जन्म के 10 दिन बाद ही उसकी मां कुंवारी सुरीन की मौत हो गई थी। मौत के बाद उसकी दूसरी मां ग्लेडी सुरीन किरण का लालन-पालन किया। माता ग्लेडी सुरीन ने रोते हुए बताई की मैंने बड़े कठिनाइयों के साथ किरण को पाला था अब मैं किसे बेटा कहूंगी वह 10 फरवरी को एक दिन के लिए एक रिश्तेदार की शादी के चलते अपना गांव आया हुआ था, और 11 फरवरी को चला गया जाने के वक्त बोला था कि कुछ दिन बाद और आऊंगा किंतु वह अब कभी नहीं आ पाएगा।

किरण की प्रारंभिक पढ़ाई संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में हुआ तथा इंटर की पढ़ाई एस के बागे महाविद्यालय कोलेबिरा में किया। इसी दौरान उसकी नौकरी झारखंड जगुआर में 2017 में हुआ। किरण अपने घर में सबसे बड़ा था छोटा भाई 19 वर्षीय अटल सुरीन जो सुशील कुमार बागे महाविद्यालय कोलेबिरा में बी ए सेमेस्टर 1 एवं बहन रश्मि सूरीन बीए सेमेस्टर 4 के छात्र हैं। दोनों भाई बहन रोते-रोते बताया कि बड़े भाई देश के लिए शहीद हो गया यह तो गर्व की बात है किंतु हम क्या करें। वह अब हमारे बीच कभी नहीं आएंगे। बड़े भैया हम दोनों से बहुत प्यार करते थे कभी भी नहीं डांटते थे पढ़ाई के लिए विशेष ध्यान देने की बात हमेशा कहते थे। अब उनके नहीं रहने से काफी परेशानी होगी घर में कमाने वाले वे एकमात्र थे।

उन्होंने कहा पिता एवं मां काफी बूढ़े हो चुके हैं वे अब कमा नहीं पाते अब हम लोग कैसे पढ़ाई लिखाई करेंगे। किरण सुरीन का विवाह 2018 में घाटशिला निवासी ग्रेसी सुरीन से हुआ उनके कोई संतान नहीं है। पत्नी वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय कुमारडोगी जमशेदपुर में शिक्षिका है। किरण के संबंध में उनके मित्र प्रफुल्ल सूरीन ने बतलाया की किरण एक मिलनसार मृदुभाषी युवक था वह जब भी घर आता था सभी से मिलजुल कर बात करता था तथा सभी का हालचाल जाना करता था। आज तक वह किसी के साथ ऊंची आवाज में बात नहीं किया था। वही बचपन के मित्र उड़नेस सुरीन ने बतलाया की वह किरण के साथ बचपन बिताया है किरण एक मिलनसार और अच्छा स्वभाव का लड़का था वह पढ़ाई लिखाई एवं खेलकूद में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।

उन्होंने कहा उसे बचपन से ही पुलिस में जाने का शौक था 2017 में जब उसकी झारखंड जगुवार में नौकरी लगी तो वह काफी खुश था नौकरी के खुशी में हम सभी मित्र मिलकर खूब खुशी मनाएं थे। अब उनका याद हमें सताएगा। इधर किरण के शहीद होने की सूचना कोलेबिरा प्रखंड प्रशासन को मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार किरण के घर पहुंचे और किरण के माता-पिता को ढाढस बांधा, उन्होंने कहा कि आपका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है आपको गर्व होना चाहिए। थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के द्वारा भी किरण के परिजन को सांत्वना दिया।

विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद भी घटना की जानकारी मिलने पर किरण के गांव पहुंचकर उनके माता-पिता को ढाढस बधाया। पंचायत के मुखिया कुनूल होरो किरण के घर पहुंचे और उनके माता-पिता को सांत्वना दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर किरण के परिजनों से मिलने वाले का तांता लगा रहा। साथ ही किरण के गांव एवं कोलेबिरा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार ने किरण के शहीद होने पर उन्होंने कहा कि किरण ने देश के लिए अपनी जान की आहुति दे दी हम सभी लोग उनके इस बलिदान को नमन करते हैं। भगवान उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति दे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने भी किरण के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया, और कहा कि किरण ने देश के लिए अपना प्राण की आहुति दे दी हम सभी लोग उनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकते। उनके बलिदान के लिए शत शत नमन करते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया ने भी किरण के इस बलिदान को नमन किया हैं।

सिमड़ेगा, शंभू कुमार सिंह/संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via