20210428 120310

बंगलिनिया के बचाव में आई अक्षरा सिंह, तो गाना हुआ वायरल.

भोजपुरी की सुपर वायरल गर्ल अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दोष नईखे बंगलिनिया के’ आज रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज एक घंटे में 1 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। दरअसल इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बंगलिनिया को खूब कोसा जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उसी का जवाब प्रतीत होता है।

लेकिन जो भी हो यह गाना अक्षरा के फैंस के साथ – साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी खूब भा रहा है। तभी गाने के व्यूज हर मिनट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि इस गाने का म्यूजिक वीडियो अभी आना बांकी है, मगर इसके ऑडियो ने ही यूट्यूब पर धूम मचाने के संकेत दे दिए हैं। वैसे भी अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मात्र ऐसी सिंगर – एक्टर हैं, जिनके गानों के लिए लोग इंतज़ार करते हैं।

ऐसे में अक्षरा का नया गाना ‘दोष नईखे बंगलिनिया के’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसमें संगीत प्रियांशु सिंह का है। गीत विष्णु विशेष का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via