एम बाजार, फिरायालाल, V2 मॉल, जलजोगा और ब्लश को किया गया सील, कोविड-19 प्रोटोकोल के उल्लंघन के कारण दुकानें हुई सील.
रांची : कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है। आज दिनांक 6 अप्रैल 2021 को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्रीमती समीरा और एसपी सिटी श्री सौरभ के द्वारा औचक निरीक्षण कर 5 दुकानों को सील किया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण इन दुकानों को सील किया गया है।*
1. M Bazar
2. Firayalal
3. V2 Mall
4. Jaljoga
5. Blush
जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन के लिए औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। जगह-जगह चौक चौराहों बाजार हाट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यों के द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।